इंदौर। चलती कार की छत पर घूमता दिखा कुत्ता, पास से गुजर रहे लोग कुत्ते को देख चौके; वीडियो वायरल होने पर कार ड्राइवर पर कारवाई को लेकर हुई शिकायत – देखे VIDEO

ये वीडियो इंदौर का है। सड़क पर चलती कार की छत पर ब्राउन कलर का कुत्‍ता नजर आ रहा है। चलती कार की छत पर वह बड़े ही मजे से खड़ा है। लेकिन डरा हुआ भी है। गाड़ी के अगल-बगल से निकल रहे लोग भी कुत्ते को देख चौक जाते हैं। वह हंसते हैं और मोबाइल में वीडियो भी बनाते हैं।

इस क्लिप के वायरल होने के बाद इंदौर पीपुल्स फॉर एनिमल्स ​​टीम भी सक्रिय हो गई है। घटना विजय नगर से सत्यसांई चौराहा के बीच की है। यह वीडियो शनिवार रात का बताया जा रहा है। मामले में पीपुल्स फॉर एनिमल के अध्यक्ष ने विजय नगर थाने में शिकायत भी की है।

पीपुल्स फॉर एनिमल के प्रिंयाशु जैन का कहना है कि कार का नंबर MP09ZX4963 है। राहगीरों ने रात में वीडियो उपलब्ध कराया है। ड्राइवर द्वारा इस तरह का काम करने से डॉग की जान भी जा सकती है। वह किसी दुर्घटना का शिकार भी हो सकता है।

लोग अपने पालतू कुत्‍ते को बड़े लाड़-दुलार से रखते हैं और अपने बच्‍चों जैसा प्‍यार देते हैं। कुत्‍ते को एक खरोच आ जाती है तो उसका मालिक परेशान हो जाता है, लेकिन ऐसा वीडियो वायरल होने से लोग हैरान हैं। कार ड्राइवर पर कारवाई को लेकर विजय नगर थाने पर शिकायती आवेदन दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *