
सिमरोल थाना क्षेत्र में आने वाले इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर एक तेंदुए की हादसे में मौत हो गई। मामले की जानकारी लगते ही सिमरोल पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को पूरे मामले की जानकारी दी।
सिमरोल थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बाबा चौपाटी के पास तेंदुआ के बच्चे का एक्सीडेंट हो गया था, कोई अज्ञात वाहन तेंदुए को मार कर निकल गया था। मौके पर ही तेंदुए की मृत्यु को गई वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं।
आप को बता दे इस क्षेत्र में वन्य जीव का मूवमेंट लगातार बना रहता है। इसके पहले भी आईआईटी सिमरोल में तेंदुए का मूवमेंट नजर आ चुका है।
इसके साथ ही इन दिनों इंदौर इच्छापुर हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण यहां पर ब्लास्टिंग भी हो रही है।
संभवता ब्लॉस्टिंग के चलते ही तेंदुए का बच्चा रोड पर आया होगा, जो हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल पूरे मामले में वन विभाग के किसी भी अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका, क्योंकि घाट क्षेत्र में नेटवर्क नहीं मिलते हैं।