
*✓क्राइम ब्रांच इंदौर की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग में अवैध फायर आर्म्स के साथ शातिर आरोपी धराया ।*
*✓आरोपी ने अपने सोशल मीडिया काउंट पर दहशत एवं दबदबा बनाने के इरादे से अवैध फायर आर्म्स के साथ किया था पोस्ट।*
*✓आरोपी के कब्जे से 01 देशी कट्टा (12 बोर) मय जिंदा कारतूस के जप्त।*
*✓आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी पंजीबद्ध है अपराधिक प्रकरण ।*
क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम मे *क्राइम ब्रांच को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एम.आर. 04 नमकीन क्लास्टर वाली गली पर व्यक्ति फायर आर्म्स के साथ घटना कारित करने के लिए घूम रहा है* , मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम एवं थाना बाणगंगा पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम *(1) आयुष पिता विजय कौशल निवासी गली नंबर न्यू बजरंग नगर बाणगंगा इंदौर* का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेते एक देशी 12 बोर कट्टा व जिंदा कारतूस मिला जिसके संबंध में वैध लाइसेंस पूछते नही होना बताया।
*आरोपी आयुष कौशल के कब्जे से 01 देशी कट्टा 12 बोर कारतूस के जप्त कर थाना बाणगंगा में अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।*

