
इंदौर के प्रेस्टिज कॉलेज की छात्रा मुस्कान अग्रवाल ने पिनेकल ड्रीम्स टाउनशिप में 16वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली।
इंदौर में लसूड़िया थाना इलाके की पिनेकल ड्रीम्स टाउनशिप में कॉलेज छात्रा ने सुसाइड कर लिया। स्कीम 54 के एक होस्टल में रहने वाली मुस्कान अग्रवाल (24) यहां किसी परिचित से मिलने आई थी। वह बिल्डिंग के 16वें फ्लोर पर पहुंची और वहां से छलांग लगा दी।
टीआई तारेश सोनी के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची। लोगों से पूछताछ के बाद जानकारी लगी कि मुस्कान जुलवानिया के पास कोठी गांव की रहने वाली थी। वह इंदौर के प्रेस्टिज कॉलेज में थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। उसके पिता किराना व्यापारी हैं।

पिनेकल ड्रीम्स टाउनशिप की तस्वीर। जहां छात्रा ने 16वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।