इंदौर। पति के अफेयर से परेशान पत्नी ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

पति के अफेयर से थी परेशान फांसी लगा कर दे दी जान, केस दर्ज….

पति के अफेयर से परेशान पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने हाथ पर सुसाइड नोट लिखा, जिसमें पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने का जिक्र है। पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र की सिल्वर स्प्रिंग फेस-2 का है। यहां रहने वाली 40 वर्षीय कविता पति पंकज पाटिल ने फांसी लगा ली। परिजन के मुताबिक कविता के पति का किसी महिला से अफेयर था। परिजन का आरोप है कि कविता के आपत्ति लेने पर पंकज उसके साथ मारपीट करता था। इससे वह तंग आ चुकी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *