
पार्षद कमलेश कालरा विधायक मालिनी गौड़ के करीबी हैं।
जूनी इंदौर के वार्ड 65 के पार्षद कमलेश कालरा को गुरुवार रात बदमाशों ने पीट दिया। कालरा का कहना है कि बदमाश अनुज उप्पल उनसे शराब पीने के लिए रुपए मांग रहा था। उन्होंने पैसे देने से मना किया तो अनुज ने पीट दिया। कालरा ने इस मामले में जूनी इंदौर पुलिस को अवैध वसूली और मारपीट की धाराओं में शिकायत की है।
जूनी इंदौर पुलिस के मुताबिक कालरा गुरुवार देर रात करीब 12:10 बजे पड़ोसियों और साथियों के साथ घर के बाहर टहल रहे थे। तभी वहां अनुज उप्पल आया और कहने लगा कि आजकल बहुत पैसा कमा रहे हो। इसके बाद गालियां देने लगा। और मारपीट करने लगा। इसे लेकर सभी ने विरोध किया। तो अनुज ने दो हजार रुपए शराब पीने के लिये मांगे। मारपीट के दौरान कालरा के कान और चेहरे पर चोट आई है। कालरा इंदौर-4 की विधायक मालिनी गौड़ के करीबी बताए जाते हैं।