इंदौर में कलेक्टर ने तहसीलदारों पर की सख्ती, काम में गड़बड़ी करने वाले आठ तहसीलदार पर कार्यवाही

इंदौर में पटवारियों और रेवेन्यू इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब कलेक्टर आशीष सिंह ने तहसीलदारों पर सख्ती की है। आठ तहसीलदार-नायब तहसीलदार के कामकाज में गड़बड़ियां मिली है। गड़बड़ी की शिकायत रेवन्यू कोर्ट ने की थी।

इनमें से चार तहसीलदारों का एक माह का वेतन राजसात करने के साथ विभागीय जांच शुरू की गई है। ऐसे ही चार तहसीलदारों का एक हफ्ते का वेतन राजसात करने के आदेश दिए हैं।

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने विभाग का अचानक निरीक्षण किया था। उस दौरान पटवारियों, रेवन्यू इंस्पेक्टर की भूमिका में गड़बड़ियां पाई गई थी। इस पर अपर कलेक्टर को आठ तहसीलदारों के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे।

तहसीलदार योगेश मेश्राम (कनाडिया), जगदीश रंधावा (जूनी इंदौर), शैवालसिंह (मल्हारगंज) और नायब तहसलीदार जितेंद्र वर्मा (मल्हारगंज) के कामकाज में कई तरह की गड़बड़ियां मिली। इस पर उनका एक माह का वेतन राजसात के साथ विभागीय जांच शुरू की गई है।

तहसीलदार शिखा सोनी (बेटमा), नायब तहसलीदार जितेंद्र सोलंकी (खुडैल), नायब तहसीलदार चौखालाल (सांवेर) और नायब तहसीलदार धर्मेंद्रसिंह चौहान का एक हफ्ते का वेतन राजसात किया गया है। इसके साथ की कड़ी चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *