मलेशिया में हुआ बड़ा हादसा, ट्रेनिंग के दौरान नौसेना के दो हेलीकॉप्टरों आपस में टकराये; 10 लोगों की हुई मौत – देखे VIDEO

मलेशिया में नेवल बेस के पास बड़ा हादसा हुआ है. ट्रेनिंग के दौरान नौसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश (Malaysia Helicopter Crash) होने से 10 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा मलेशियन नेवी के पास दो हेलीकॉप्टरों के आपस में टकराने से हुआ है. मलेशिया के लुमुट नेवल बेस के पास नौसेना का अभ्यास चल रहा था.

नौसेना ने एक बयान में कहा कि मंगलवार को रॉयल मलेशियाई नौसेना परेड की रिहर्सल के दौरान दो हेलीकॉप्टर हवा में टकरा गए. इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई. नौसेना ने कहा कि हादसे के समय हेलीकॉप्टर में 10 चालक दल के सदस्य मौजूद थे. चॉपर मंगलवार सुबह 9.32 बजे (0132 GMT) पश्चिमी राज्य पेराक के लुमुट नौसैनिक अड्डे पर आपस में टकरा गए.

नौसेना ने कहा, “चालक दल के 10  सदस्यों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. उन्हें पहचान के लिए लुमुट आर्मी बेस अस्पताल भेज दिया गया है.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *