मातम में बदली शादी की खुशियां, बहन की शादी में डांस करते करते 18 वर्षीय युवती की अचानक मौत – देखें VIDEO

मेरठ : उत्‍तर प्रदेश मेरठ में अहमद नगर इलाके में रविवार को रिमशा की कजिन सिस्‍टर का निकाह होना तय था, लेकिन निकाह से दो दिन पहले शुक्रवार शाम घर में हल्दी और महिला संगीत की रस्म चल रही थी. म्यूजिक सिस्टम में गाने बजाकर लड़किया डांस कर रही थीं, उसी में 18 साल की रिमशा भी डांस कर रही थी. अचानक उसे चक्कर-सा आया और वो दूसरी लड़की का सहारा लेते हुए गिर पड़ी और बेहोश हो गई. ये घटना एक मोबाइल के कैमरे से शूट किए जा रहे वीडियो में रिकॉर्ड हो गई.

परिजन और रिश्तेदार लड़की को लेकर हॉस्पिटल गए, जहां डॉक्टर्स ने रिमशा को मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने रिमशा का अंतिम संस्कार कर दिया है. शादी के घर में गम का माहौल बन गया है. ऐसे में शादी को टाला नहीं गया है, बस भीड़-भाड़ और गाजे-बाजे के बजाय केवल परिवार के लोग मिलकर निकाह की रस्म अदायगी कर रहे हैं.

रिमशा के परिजनों ने इस घटना पर मीडिया से बात करने से मना कर दिया. डॉक्टर से बात की है, तो उनका कहना है कि रिमशा को जब अस्‍पताल लाया गया, तो वह जीवित नहीं थी, ऐसे मामले में कोई राय देना उचित नहीं है. हालांकि, यह पहला मामला नहीं है, जब अचानक किसी शादी समारोह में किसी की जान गई है. पिछले कुछ समय में ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं, जिनमें अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *