एमपी। रेप केस में उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार, FIR दर्ज होने के बाद से थे फरार; डरा धमकाकर रेप करने का आरोप – देखें VIDEO

आरोपी अफसर को बड़वानी पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया।

उज्जैन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर डॉ. अभय सिंह खराड़ी को रेप के आरोप में बड़वानी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एक महिला कर्मचारी ने 29 अप्रैल को उनके खिलाफ बड़वानी के महिला थाने में केस दर्ज कराया था। जिसके बाद से ही खराड़ी फरार चल रहे थे।

बड़वानी पुलिस ने गुरुवार रात को भोपाल से उन्हें गिरफ्तार किया। शुक्रवार को उन्हें बड़वानी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। बता दें कि डॉ. अभय खराड़ी खराड़ी बड़वानी में पदस्थ थे। लोकसभा चुनाव के चलते एक महीने पहले ही उनका उज्जैन ट्रांसफर हुआ था।

डॉ. खराड़ी 2016 में बड़वानी में एसडीएम रह चुके हैं। रेप का ये मामला इसी दौरान का है। पीड़िता से उन पर डरा धमका कर रेप करने का आरोप लगाया था।

कोर्ट ने आरोपी अफसर को जेल भेजने के आदेश दिए।

आरोपी ने मोबाइल स्विच ऑफ कर रखा था

बड़वानी में महिला थाना टीआई अलका मेनिया ने बताया कि आरोपी अफसर की गिरफ्तारी के लिए चार सदस्यीय टीम उनकी तलाश में कई जिलों में पहुंची थी। खराड़ी ने चालाकी दिखाते हुए अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर रखा था। उनकी तलाश में पुलिस टीम सबसे पहले धार पहुंची। वहां से इंदौर पहुंची। उसके बाद साइबर टीम की मदद से भोपाल में दबिश देकर गुरुवार रात उन्हें गिरफ्तार किया।

आरोपी अफसर को बड़वानी कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए।

पत्नी से भी विवाद चर्चा में रहा

बड़वानी में एसडीएम के पद पर रहने के दौरान खराड़ी उनकी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी से भी विवाद भी सुर्खियों में रहा है। बड़वानी में एसडीएम रहने के बाद पिछले साल ही प्रमोशन होकर उनको बड़वानी में डिप्टी कलेक्टर बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *