इंदौर। क्राईम ब्राँच की बड़ी कार्यवाही, हाईवोल्टेज IPL क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

*✓हाईवोल्टेज IPL क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित करने वाले आरोपीगण क्राईम ब्राँच एवं थाना बाणगंगा की संयुक्त कार्यवाही में धाराएं।*

*✓सट्टा संचालित करने वाले 08 आरोपीगण मौके पर हुए गिरफतार।*

*✓आरोपियों के कब्जे से 34 मोबाइल, 03 लैपटॉप, 01 एलईडी टीवी, 01 टैबलेट,01 कैलकुलेटर 90 हजार नगदी एवं 48 सट्टा पर्ची लीड पेन एवं सट्टे के हिसाब किताब का लेखा जोखा जप्त।*

*✓आरोपीयो के द्वारा बाणगंगा क्षेत्र के प्रीमियम पैरेडाइज कॉलोनी में लैपटॉप एवं मोबाइल के माध्यम से संचालित किया जा रहा था क्रिकेट का सट्टा।*

*✓आरोपियों के विरुद्ध गैंबलिंग एक्ट की धाराओं में भी किया गया है अपराध पंजीबद्ध।*

इंदौर शहर में ऑनलाइन जुआ, सट्टा एवं अवैधानिक गतिविधियां संचालित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राइम ब्रांच एवं पुलिस थानों की टीमों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।

इसी अनुक्रम मे *क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि बाणगंगा क्षेत्र के प्रीमियम पैराडाइज कॉलोनी के एक घर में आईपीएल क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है।* मुखबिर की सूचना पर *क्राइम ब्रांच टीम एवं थाना बाणगंगा के द्वारा संयुक्त कार्यवाही* करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए स्थान पर दबिश देते उक्त स्थान में कुछ व्यक्तियो जो की लैपटॉप एवं मोबाईल के माध्यम से आईपीएल का मैच ऑनलाइन का सट्टा संचालित कर रहे थे, पुलिस टीम द्वारा पकड़ा जिन्होंने पूछताछ पर अपना नाम *(1).रितेश निवासी इंदौर, (2).धीरज निवासी इंदौर, (3). परवेज निवासी जिला बड़वानी ,(4). मनीष मेहता निवासी जिला बड़वानी,(5).पंकज निवासी इंदौर,(6). उदयचंद्र निवासी बिहार,(7).पवन निवासी जिला बड़वानी,(8). मनीष मेहता निवासी जिला बड़वानी* होना बताया।

*आरोपीयो से पूछताछ करते उक्त स्थान से आईपीएल क्रिकेट के मैच में सट्टा लैपटॉप एवं मोबाइल के माध्यम से खिलवाना स्वीकार किया ।*

*आरोपियों के कब्जे से 34 मोबाइल, 03 लैपटॉप, 01 एलईडी टीवी, 01 टैबलेट,01 कैलकुलेटर 90 हजार नगदी एवं 48 सट्टा पर्ची लीड पेन एवं सट्टे के हिसाब किताब का लेखा जोखा जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध गैंबलिंग एक्ट की धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर थाना बाणगंगा में आरोपीयो के विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।*

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *