
अपनी रिटायरमेंट पर क्या बोले विराट कोहली , अभी थोड़ी देर और…
इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली इस साल नवंबर में 36 साल के हो जाएंगे. विराट कोहली दुनिया के फिट खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. ऐसे में वह कम से कम 3 साल तक और भी क्रिकेट खेल सकते हैं. 18 मई को बेंगलुरु में IPL के तहत चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में करो या मरो का मुकाबला है. इस महामुकाबले से पहले RCB के एक कार्यक्रम में विराट कोहली से रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा गया. विराट कोहली ने इस दौरान कहा, ‘मैं कुछ अधूरा छोड़कर अपने करियर का अंत नहीं करना चाहता हूं. एक बार जब मेरा काम पूरा हो जाएगा, तो मैं चला जाऊंगा, आप मुझे कुछ समय के लिए नहीं देख पाएंगे. इसलिए जब तक मैं खेल रहा हूं, तब तक मैं अपना सब कुछ देना चाहता हूं और यही एकमात्र चीज है जो मुझे आगे बढ़ने में मदद करती है.’ विराट कोहली ने अपने इस बयान से संकेत दिए हैं कि जब
वह संन्यास ले लेंगे तो रिटायरमेंट के बाद कुछ समय तक किसी को नजर नहीं आएंगे.
➖विराट कोहली के रिकॉर्ड्स ……
विराट कोहली ने भारत के लिए अभी तक 113 टेस्ट, 292 वनडे और 117 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. विराट कोहली ने भारत के लिए 113 टेस्ट मैचों में 49.16 की औसत से 8848 रन बनाए हैं, जिसमें 29 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254 रन रहा. विराट कोहली ने भारत के लिए अभी तक 292 वनडे मैचों में 58.68 की औसत से 13848 रन बनाए हैं, जिसमें 50 शतक और 72 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 183 रन रहा. विराट कोहली ने भारत के लिए अभी तक 117 T20 इंटरनेशनल मैचों में 51.76 की औसत से 4037 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 122 रन रहा है ▪️