पंजाब के नामी इंस्टीट्यूट में तलवार ले पहुंचे निहंग सिंह ने दे डाली धमकी, दहशत में विद्यार्थियों

पंजाब के नामी इंस्टीट्यूट में तलवार ले पहुंचे निहंग सिंह ने दे डाली धमकी, विद्यार्थियों में दहशत

अमृतसर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) के कैंपस में एक निंहग सिंह द्वारा जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि निंहग सिंह तलवार लेकर कैंपस में आया और विद्यार्थियों व मैनेजमेंट के  हाथ काटने की धमकी दी। इस घटना के बाद कैंपस में डर का माहौल पाया जा रहा है। वहीं इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर विद्यार्थियों द्वारा सुरक्षा की मांग की गई है।आपको बता दें कि यह घटना  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के खंडवाला स्थित कैंपस की है।  विद्यार्थियों का कहना है कि निहंग सिंह के बाने में आए युवक ने पहले सुरक्षा गार्ड को जमकर पीटा और उसे डरा धमका कर कैंपस में आ गया। इसके बाद उसने सभी को धमकी दी। उसने कहा कि वे लोग और स्टाफ कैंपस के अंदर सिगरेट नहीं पी सकते इसके चलते विद्यार्थी कैंपस के बाहर जाकर शराब पीते हैं जिससे उसे ऐतराज है। इसके बाद  निहंग ने सिगरेट पीने वालों के हाथ काटने की धमकी दी।

वहीं इस घटना के बाद IIM अमृतसर में  डर का माहौल पाया जा रहा है। विद्यार्थियों ने पुलिस से मांग की है कि निहंग सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं खबर मिली है कि कैंपस में सुरक्षाकर्मियों की संख्या को बढ़ा दिया गया है और पुलिस को भी इस संबंध में जानकारी दी गई है▪️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *