इंदौर में बर्थडे गैंग का आतंक, सड़कों पर जाम लगाकर बुलेट से पटाखों जैसी आवाज निकालते युवकों का वीडियो वायरल – देखें VIDEO

इंदौर के बाणगंगा में बर्थडे गैंग का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें कुछ युवा सड़क पर जाम लगाकर खड़े हैं। इतना ही नही युवकों ने सड़कों पर बुलेट दौड़ते हुए पटाखे जैसी आवाजें भी निकाली। इस घटनाक्रम से रहवासी भयभीत होते रहे।

जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो टिगरीया बादशाह का बताया जा रहा है। यहां रात में बर्थडे बनाते हुए युवाओं ने काफी हंगामा किया। उन्होंने सड़क पर जाम लगाया। इस दौरान युवक टू व्हीलर गाड़ियों से निकले और सड़को पर बुलेट के साइलैंसर से पटाखे जैसी आवाजे निकालते रहे। इस दौरान आसपास की काॅलोनी के रहवासी बाहर आए। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंचे। करीब एक घंटे तक यहां पर युवा हंगामा करते रहे।

थाने और ट्रेफिक पुलिस कर चुकी है कार्रवाई

बुलेट के साइलैंसर को मोडिफाइड कर उममें आवाज निकालने को लेकर पूर्व में थाने ओर ट्रैफिक की पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। जिसमें कई दुकान मालिक ओर गैरेज संचालकों को भी समझाइश दी गई। इसके बावजूद शहर में इस तरह के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *