इंदौर के राऊ इलाके में कार सवार डॉक्टर और उनके दोस्त को बदमाशों ने लुटा, शराब पीने के पैसे मांगे, नहीं दिए तो फोड़ी कार

इंदौर के राऊ इलाके में कार सवार डॉक्टर और उनके दोस्त को बदमाशों ने लूट लिया। पुलिस ने रंगदारी और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। कुछ दिन पहले सेज यूनिवर्सिटी के इंजार्च से भी नजदीक ही लूट की वारदात हुई थी।

राऊ पुलिस के मुताबिक डॉक्टर शिवार्थ पांडे की शिकायत पर पुलिस ने जोगी और उसके साथियों पर केस दर्ज किया है। डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त आदित्य पटेल के साथ कार नंबर MP09CK1795 से सुदामा नगर से मसाला नेशन रेस्टोरेंट जाने के निकले थे।

उन्होंने रात करीब 10.15 बजे न्यूयॉर्क सिटी के सामने पुल के पहले कार रोकी। वहां कुछ लड़के बाइक से आए। आरोपियों ने आते ही कार की चाबी निकाली। इसके बाद शराब पीने के लिए रुपए मांगे। डॉक्टर शिवार्थ और दोस्त आदित्य ने इनकार किया तो आरोपियों ने उन पर पत्थर फेंके। इससे उनके सिर, हाथ और पैर में चोट लगी।

पुलिस के मुताबिक डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि झूमाझटकी के बीच उनकी सोने की चेन, हाथ का सोने का कड़ा, नकदी, एटीएम और हाथ की घड़ी कहीं गिर गए। वहीं पत्थर से कार के कांच फूट गए। डॉक्टर शिवार्थ ने बताया कि आरोपी भागते समय अपने एक साथी का नाम जोन्गी करके पुकार रहे थे। पुलिस ने इसी के आधार पर अब आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *