भोपाल। कलेक्टर के नाम पर ठगी, फर्जी आईडी बनाकर संबल योजना का लाभ दिलाने के झांसा देकर ग्रामीणों से वसूल रहे हजारों रुपए – देखें VIDEO

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह।

‘मैं कलेक्टर बोल रहा हूं… संबल स्कीम का फायदा चाहिए तो मेरे इस नंबर पर रुपए भेज दों।’

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के नाम पर कुछ इसी तरह से जालसाज ग्रामीणों से ठगी कर रहे हैं। ठगों ने कलेक्टर की फोटो की फर्जी आईडी बनाई। ताकि, लोगों को लगे कि वह सही में कलेक्टर ही हैं।

इसके बाद ठग संबल योजना की राशि डालने के नाम पर 3 हजार से 10 हजार रुपए तक की मांग कर रहे हैं। खास बात ये है कि भोपाल के फंदा जनपद क्षेत्र में ही 2-3 लोगों ने 10 हजार रुपए अकाउंट में ट्रांसफर भी कर दिए। मामला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के पास भी पहुंचा। जिसके बाद क्राइम ब्रांच इसकी जांच में जुट गई है।

फंदा जनपद के ही 15-20 लोगों को कॉल-मैसेज

पिछले एक सप्ताह से कलेक्टर की फर्जी आईडी से फंदा जनपद क्षेत्र के लोगों को कॉल के साथ मैसेज किए जा रहे हैं। जनपद के एक कर्मचारी ने बताया कि हितग्राहियों को कॉल के अलावा मैसेज भी किए जा रहे हैं। मैसेज में कलेक्टर की फोटो लगी है। इसलिए लोगों ने ठग को सही में कलेक्टर मानकर रुपए भेज दिए। फंदा के अलावा बैरसिया जनपद क्षेत्र में भी फर्जी कॉल पहुंचे हैं। करीब 15 से 20 लोगों से ठगी की जा चुकी हैं।

इस तरह कलेक्टर की फोटो लगाकर की जा रही ठगी।

ऐसे हो सका मामले का खुलासा

कलेक्टर की फोटो लगी फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ठगने के मामले का खुलासा जब हुआ तो जनपद स्तर पर ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायकों को मैसेज किए गए हैं। जिसमें लिखा है- ‘सभी सचिव एवं जीआरएस मेरे भेजे गए इन नंबरों को देख लें, यह फर्जी आईडी से संबल योजना की राशि डालने के लिए फोन करता है। कृपया कोई भी इस पर ध्यान न दें। तत्काल रिपोर्ट करने को कहें या पास के थाने में रिपोर्ट करें। किसी भी परिस्थिति में कोई राशि न डालें। यह कलेक्टर के नाम से फर्जी फोन करता है।’

कलेक्टर ने कहा- तुरंत करें इसकी शिकायत कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि यह फर्जी आईडी है। कोई भी मेरे नाम से रुपयों की मांग करता है तो तत्काल शिकायत करें। रुपए कतई न दें। पात्र हितग्राहियों को संबल समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कोई अन्य भी राशि की मांग करता है तो तुरंत शिकायत करें।

जबलपुर कलेक्टर के नाम पर हो चुका ठगी का प्रयास

करीब दो साल पहले जबलपुर के तत्कालीन कलेक्टर टी. इलैयाराजा के नाम पर जालसाजों ने जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोहर लाल मेहरा और जिला आपूर्ति नियंत्रक नुजहत बकाई के साथ ठगी का प्रयास किया था। इन दोनों अधिकारियों को समय रहते जालसाजों की मंशा समझ में आ गई और वे ठगी से बच गए। इस मामले में ओमती थाने में अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराई गई थी।

आईएएस टी. इलैया राजा।

अलीराजपुर कलेक्टर का फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट बनाया:लोगों को मैसेज कर मांगे 50 हजार रुपए

करीब एक महीने पहले अलीराजपुर कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेड्रेकर के नाम से फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट बनाकर ठगी का प्रयास किया गया है। कलेक्टर ने साइबर सेल से मामले की शिकायत की। कलेक्टर को इस मामले की जानकारी तब मिली जब उनके परिचितों के पास से इस संबंध में फोन आए। कलेक्टर को बताया गया कि श्रीलंका के दर्शित हो रहे नंबर पर उनके नाम से बने वॉट्सऐप अकाउंट के माध्यम से चैट कर 50 हजार रुपए मांगे गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *