बिना UPSC पास किए दो लाख रुपए देकर 18 साल का लड़का बन गया IPS, बाजार में खुले आम घुमाने लगा नकली पिस्टल; हुआ गिरफ्तार – देखें VIDEO

सिकंदरा(जमुई)। फर्जी रूप से क्षद्म आईपीएस अधिकारी बनकर घूम रहे एक युवक को सिकंदरा पुलिस ने नकली पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इसे सिकंदरा जमुई मुख्यमार्ग स्थित बंधन बैंक के समीप से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने युवक के पास से एक पल्सर आरएस 200 बाइक व दो लाख रुपये का चेक बरामद किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान लखीसराय जिले के हलसी थानक्षेत्र के गोबर्धन बिगहा गांव के मिथिलेश कुमार के रूप में की गई है।

2 लाख में फर्जी आईपीएस बना हूं: आरोपी

पुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में क्षद्म आईपीएस अधिकारी का रूप धारण किए युवक ने बताया कि खैरा के रहनेवाले किसी मनोज सिंह ने उसे पुलिस अधिकारी की नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये पहले लिया,उसके बाद उसे पुलिस की वर्दी दी है। वहीं साथ में नकली पिस्टल भी भी दिया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। पुलिस खैरा के मनोज सिंह की तलाश में जुट गई,कि आखिर वह मनोज सिंह कौन है जिसने युवक के साथ ठगी कर फर्जी आईपीएस बनाने में अपनी भूमिका निभाई है।

हालांकि, गिरफ्तार युवक के चेहरे और उसके हाव भाव से यह प्रतीत होता है कि पुलिस अधिकारी बनने का उसके अंदर शौक था या दिमागी असंतुलन के बीच उसके सिर पर नशा चढ़ा था,जिसके कारण वह ठगी का शिकार हो गया। बहरहाल, पुलिस इसकी गहन अनुसंधान करें तो इस मामले का खुलासा हो सकता है। वहीं पुलिस की तत्परता से अन्य युवक को ठगी के शिकार होने से बचाया जा सकता है।

एक आईपीएस अधिकारी का क्षद्म रूप धारण करना संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आती है।जिसका युवक ने घोर उल्लंघन किया है।जांच की जा रही है,फिलहाल फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर घूम रहे उस युवक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है,जिसे जेल भेज दिया गया है।वहीं ठगी कर फर्जी आईपीएस अधिकारी बनाने वाले मनोज सिंह की तलाश में भी पुलिस लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *