भोपाल। युवक ने बड़े तालाब में पूरे होशोहवास में किया पेशाब, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो – देखें VIDEO

भोपाल के वीआईपी रोड से एक युवक के बड़ा तालाब में पेशाब करने का वीडियो सामने आया है। 42 सेकंड के वीडियो में युवक मोबाइल पर बात करते हुए पेशाब करते नजर आ रहा है। उसकी इस हरकत का वीडियो राहगीरों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

मामला गुरुवार रात का है। शुक्रवार को नगर निगम की टीम कार के नंबर के जरिए उस युवक तक पहुंची और 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। वहीं, एफआईआर के लिए थाने में आवेदन भी दिया है।

सीहोर का रहने वाला है युवक
निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी के संज्ञान में ये मामला शुक्रवार सुबह आया। इसके बाद निगम की टीम ने कार के नंबर के जरिए युवक की जानकारी जुटाई। कार मालिक सीहोर का रहने वाला अमित कुमार है। इस मामले में निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ने कोहेफिजा थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।


इस मामले में सांसद आलोक शर्मा ने भी आपत्ति जताते हुए पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा।
कार मालिक बोला- किसी और को दी थी कार
कार मालिक अमित ने निगम टीम को बताया कि 26 सितंबर को उसने किसी और को कार चलाने के लिए दी थी।


कार के नंबर के जरिए नगर निगम की टीम कार मालिक तक पहुंची और 5 हजार जुर्माना किया।
सांसद आलोक शर्मा ने भी नाराजगी जताई
सार्वजनिक स्थान पर टायलेट करने वाले शरारती तत्व की शर्मनाक हरकत को लेकर सांसद आलोक शर्मा ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गौरवशाली और महान राजा भोज की प्रतिमा के सामने खुले में गंदगी (टायलेट) करने वाले युवक पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। इसके लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है।

कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष शावर खान ने शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शावर खान ने कहा कि गंगा जमुना तहजीब की धरोहर भोपाल के बड़े तालाब और राजधानी भोपाल का व्ही आई पी मुख्य मार्ग जहां से 24 घंटे वीवीआईपी के साथ-साथ आम नागरिकों का आवागमन रहता है, दिन हो या रात सड़कों पर रोशनी से जगमगाता यह पाश एरिया जहां पर तालाब के सामने आलीशान बंगले बने हुए हैं। भोपाल को बसाने वाले राजा भोज की आदमकद प्रतिमा राजधानी भोपाल को गौरवान्वित करती हो उस क्षेत्र में चलती रोड पर तालाब में दो व्यक्तियों द्वारा पेशाब किए जाने की घटना जहां एक और निंदनीय है वहीं हृदय प्रदेश कहे जाने वाले भोपाल के लिए बाद गंभीर चिंता का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *