इंदौर में मोबाइल में ब्लास्ट होने से 14 साल की एक लड़की की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह चार्जिंग पर लगे मोबाइल को चला रही थी, तभी अचानक तेज आवाज के साथ मोबाइल फट गया।
ये घटना शुक्रवार को इंदौर जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर सांवेर के चंद्रावती गंज थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव की है।
धमाके की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो देखा कि लड़की बुरी तरह से झुलस गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
9वीं में पढ़ती थी छात्रा, मौसी के यहां आई थी
लड़की का नाम उर्वशी चौधरी था। वह 9वीं कक्षा की छात्रा थी। उर्वशी के पिता जितेंद्र चौधरी होम्योपैथी डॉक्टर है। एसडीओपी ग्रामीण प्रशांत भदौरिया ने बताया कि सांवेर के गांव गढ़ी में एक बालिका उर्वशी चौधरी के साथ घटना हुई है। वह सिमरोड गांव की रहने वाली थी और मामा के यहां धर्माट गई थी। वहां से वह मौसी के गांव गई थी, जहां हादसा हो गया।

कुछ देर इलाज के बाद नाबालिग ने दम तोड़ दिया एसडीओपी प्रशांत भदौरिया ने बताया कि हादसे में बालिका गर्दन के पास से गंभीर रूप से झुलस गई थी। सबसे पहले परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे सांवेर के सिविल अस्पताल रेफर किया गया था। जहां कुछ देर इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।
सेफ्टी के लिए ये बातें ध्यान रखें.
स्मार्टफोन में ब्लास्ट की ये हैं प्रमुख वजहें

मोबाइल फोन ब्लास्ट से बचने के लिए क्या करें

मोबाइल के हीट होने के संकेत
