CM योगी आदित्यनाथ ने बता दी वैक्सीन की समय सीमा

उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोनावायरस  के 5,61,161 मामले सामने आ चुके हैं. 5,32,349 लोग ठीक हो चुके हैं और 8,011 मरीजों की मौत हुई है.सीएम योगी ने बुधवार को कहा कि अब हम कोरोना पर अंतिम विजय की ओर अग्रसर हो रहे हैं। मुझे लगता है कि अगले एक महीने के अंदर हमारे पास वैक्सीन आ गई होगी। अब मैं आपसे कह सकता हूं कि उत्तर प्रदेश ने सबसे बड़ी आबादी होने के बावजूद कोरोना पर सबसे बेहतरीन नियंत्रण स्थापित किया है।

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘हम कोरोनावायरस की वैक्सीन पाने में करीब एक महीना दूर हैं. COVID-19 पहले से ही राज्य में काबू में है. विकसित देश जैसे अमेरिका में कोरोना से मृत्युदर करीब 8 प्रतिशत है लेकिन उत्तर प्रदेश में ये 1.04 फीसदी है.’

 

CM योगी ने गोरखपुर स्थित AIIMS में ‘स्वस्थ पूर्वी उत्तर प्रदेश’ मुहिम के उद्घाटन समारोह में यह बात कही. उन्हें बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया था. उन्होंने राज्य सरकार द्वारा कोरोना पर काबू किए जाने को लेकर कहा कि WHO ने भी इसकी तारीफ की है और इसपर रिसर्च होनी चाहिए. बता दें कि हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी   ने कहा था कि अगले कुछ हफ्तों में भारत को वैक्सीन मिल जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *