इंदौर एयरपोर्ट पर बैगेज चोरी का मामला: एअर इंडिया फ्लाइट से आए यात्री का टूटा सूटकेस, घड़ी-परफ्यूम गायब; FIR दर्ज, सुरक्षा पर सवाल


Warning: Undefined variable $post in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276

Warning: Attempt to read property "ID" on null in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 276

Warning: Undefined variable $variable in /home2/a1785fee/public_html/wp-content/themes/newscard/functions.php on line 292

इंदौर एयरपोर्ट पर बैगेज से छेड़छाड़ और सामान चोरी का मामला सामने आया है। मुंबई से फ्लाइट से पहुंचे एक व्यापारी के बैग का ताला टूटा मिला और अंदर रखा कीमती सामान गायब था। मामले में एरोड्रम थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता फर्नीचर व्यापारी हिमांशु गुप्ता (निवासी श्रीनाथ रेजीडेंसी) के अनुसार वे 2 मई को मुंबई से एअर इंडिया की फ्लाइट AI2591 से इंदौर पहुंचे थे। उन्होंने अलसुबह 4 बजे अपने दो बैग चैकिंग काउंटर पर दिए थे। फ्लाइट 7 बजकर 25 मिनट की थी। इससे वे सुबह 9 बजे इंदौर पहुंच गए।

इसके बाद इंदौर आकर जब उन्होंने एयरपोर्ट पर बैगेज बेल्ट नंबर-2 से अपना सामान लिया, तो बड़े सूटकेस का ताला टूटा था और चेन खुली हुई मिली।

मामले में एरोड्रम थाना पुलिस ने चोरी की FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने एयरलाइन स्टाफ से भी घटना को लेकर जानकारी मांगी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। हिमांशु ने एअर इंडिया को मेल करने के साथ ट्वीट भी किया है।

हिमांशु को बैग खुला मिला तो उन्होंने एअर लाइंस से इमेल पर शिकायत करने के साथ एरोड्रम थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

घड़ी, परफ्यूम और बेल्ट गायब, एयरपोर्ट पर नहीं मिला संतोषजनक जवाब

सूटकेस चेक करने पर एक राडो कंपनी की घड़ी, परफ्यूम और दो लेदर बेल्ट गायब मिले। पीड़ित के मुताबिक बैग चेक-इन के समय पूरी तरह सुरक्षित था।

हिमांशु ने तुरंत एयरलाइन स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों से शिकायत की, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। उनका आरोप है कि न तो मौके पर शिकायत दर्ज की गई और न ही कोई लिखित दस्तावेज दिया गया।

बाद में मांगी ‘पिल्फरेज रिपोर्ट’, उठे सवाल

पीड़ित ने एयरलाइन को मेल और सोशल मीडिया पर शिकायत की। इसके बाद एयरलाइन की ओर से पिल्फरेज रिपोर्ट मांगी गई, जबकि एयरपोर्ट पर यही रिपोर्ट बनाने से मना कर दिया गया था। इससे प्रक्रिया और जवाबदेही पर सवाल खड़े हो गए हैं।

हिमांशु का कहना है कि यह सिर्फ सामान चोरी का मामला नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और सेवा मानकों की विफलता है। उन्होंने विमानन प्राधिकरणों से मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है

हिमांशु ने आरोप लगाया कि जब मैंने बैग खुले होने का आरोप लगाया तो एयरलाइंस ने कहा कि हमारे पास शिकायत करने का कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए हिमांशु ने इमेल पर शिकायत की।

हिमांशु ने एअर इंडिया को ईमेल किया, जवाबदेही पर उठाए सवाल

हिमांशु ने लिखा कि 2 मई 2026 को मैंने एअर इंडिया की फ्लाइट AI2591 से मुंबई से इंदौर की यात्रा की। एयरपोर्ट पर बैगेज बेल्ट से जब मैंने अपना चेक-इन सामान लिया, तो बैग के अंदर रखे मेरे कीमती सामान एक घड़ी, परफ्यूम और लेदर बेल्ट गायब थे।

मैंने तुरंत इस घटना की जानकारी एयर इंडिया के ग्राउंड स्टाफ और एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को दी। लेकिन मुझे किसी भी प्रकार की ठोस सहायता नहीं मिली। मुझे बताया गया कि एयरपोर्ट पर शिकायत दर्ज करने की कोई प्रक्रिया नहीं है। यह स्थिति कई गंभीर सवाल खड़े करती है।

क्या अब यात्रियों को ही एयरलाइंस की प्रक्रियाएं संभालनी होंगी

एयरपोर्ट स्तर पर जवाबदेही क्यों नहीं है

जब स्टाफ ही जरूरी दस्तावेज देने से इनकार कर दे, तो कोई यात्री अपना दावा कैसे पेश करे

यह मामला सिर्फ सामान चोरी या गुम होने का नहीं है, बल्कि यह यात्रियों की सुरक्षा, पारदर्शिता और बुनियादी सेवा मानकों की विफलता को दर्शाता है।

हिमांशु ने यह शिकायत इमेल पर करने के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी ट्वीट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *