कारोबारी दीपक खंडेलवाल ने पुलिस को बताया कि सोनिला पहले से होटल में मौजूद थी। कमरा भी उसी ने बुक किया था और वह अपने साथ बीयर लेकर आई थी।जब मैंने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो सोनिला ने मुझे देखकर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद मैं धक्का देकर कमरे में दाखिल हुआ।
हम दोनों के बीच कुछ देर बहस भी हुई। इस बार भी मुझे लगा कि वह सिर्फ डराने के लिए फंदा तैयार कर रही है, लेकिन वह अचानक फंदे पर लटक गई।

दीपक भी कमरा नंबर 101 में रुका था
सोनिला का शव बुधवार को तिलक नगर के एलेक्स होटल के कमरा नंबर 101 में मिला था। उसके साथ कमरा में रुका दीपक खंडेलवाल सस्पेक्टेड था और घटना के बाद से गायब था।पुलिस जब उसकी पत्नी और बच्चों को थाने ले आई तो दीपक ने शुक्रवार को सरेंडर किया। उसने पुलिस को फोन कर अपनी लोकेशन बताई थी। पुलिस ने उसे बायपास से हिरासत में लिया था। बाद में एफआईआर दर्ज की गई।

बोला- मैं घबरा गया, उसे उतार नहीं पा रहा था
दीपक के मुताबिक वह नशे में था और घबरा गया। वह सोनिला को ठीक से नीचे नहीं उतार पाया। इसके बाद वह होटल से नीचे गया और कर्मचारियों को ऊपर लेकर आया। होटल स्टाफ की मदद से सोनिला को कार में अस्पताल ले जाया गया।दीपक ने पुलिस को बताया कि बातचीत के दौरान सोनिला अचानक फंदे पर लटक गई। उसका शरीर अचानक नीचे आ गया। दीपक के मुताबिक वह नशे में था और घबरा गया। वह उसे ठीक से नीचे नहीं उतार पाया।शुरुआती जांच में जहर खाने की आशंका भी सामने आई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद फंदे से मौत का एंगल सामने आया। पुलिस ने विसरा भी जांच के लिए भेजा है।

चार साल से संपर्क, पत्नी को पता चला तो दूरी बढ़ी
पुलिस जांच में पता चला कि सोनिला और दीपक करीब चार साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे। दीपक की पत्नी को दोनों की बातचीत की जानकारी मिलने के बाद उसने सोनिला से मिलना कम कर दिया था। इसके बाद सोनिला उस पर दोबारा मिलने और बातचीत करने का दबाव बनाती थी।दीपक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सोनिला उससे रुपए नहीं मांगती थी। वह सिर्फ उससे मिलने और बातचीत करते रहने की बात कहती थी।
पिता और पति ने पुलिस को बयान दिए
तिलक नगर पुलिस ने सोनिला के पिता प्रदीप के बयान भी लिए हैं। परिवार ने पुलिस को घटना से जुड़ी जानकारी दी है। सोनिला के पति संजय ने पहले बताया था कि वह कुछ समय से पत्नी से अलग रह रहे थे।

आत्महत्या के लिए उकसाने के एंगल पर जांच
पुलिस अब दीपक के बयान, होटल के सीसीटीवी, पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट की जांच कर रही है। सोनिला की मौत से पहले दीपक करीब 40 मिनट तक कमरे में मौजूद था।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यदि जांच में दीपक की भूमिका आत्महत्या के लिए उकसाने या किसी अन्य अपराध में सामने आती है तो उसके खिलाफ उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेगी