महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में कपल की सगाई रील वायरल: गणेश मंडपम में पहनाई रिंग, पंडित के जरिए प्रोटोकॉल एंट्री; VIDEO पर मंदिर समिति की सख्त जांच

महाकाल मंदिर में कई श्रद्धालु प्रतिबंध के बावजूद मंदिर में प्रवेश से लेकर भगवान के दर्शन तक की रील बनाकर पोस्ट करते हैं। लेकिन, दिल्ली के दो भक्तों ने न सिर्फ रील बनाई, बल्कि एक-दूसरे को रिंग पहनाकर सगाई करने का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी कर दिया।

एक-दूसरे का हाथ थामे दोनों मंदिर में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं।

मामला नंदी हॉल के पास पहले बैरिकेड का है। वीडियो में महाकाल शिवलिंग के सामने युवक पहले युवती को रिंग पहनाता नजर आ रहा है, वहीं बाद में युवती भी युवक को रिंग पहनाकर सगाई की रस्म निभाती दिखाई दे रही है।

यह वीडियो पुलकित मल्होत्रा और गिन्नी खंडूजा ने अपनी इंस्टा आईडी पर पोस्ट किया था। जिसमें लिखा है, ‘जब महाकाल राजी तो क्या करेगा काजी।’ वीडियो में युवक और युवती प्रोटोकॉल वाले रास्ते से मंदिर में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं।खास बात यह है कि इस दौरान किसी ने भी उन्हें वीडियो बनाने से नहीं रोका। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मंदिर में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद गणेश मंडपम के पहले बैरिकेड से दर्शन करते हुए दोनों एक-दूसरे को डिब्बे से रिंग निकालकर पहनाते हैं

देखें तस्वीरें…

एक-दूसरे का हाथ थामे दोनों मंदिर में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं

मंदिर में दोनों ने एक साथ पूजा-अर्चना की।

मंदिर में दोनों ने एक साथ पूजा-अर्चना की

गणेश मंडप में दोनों ने एक दूसरे को रिंग पहनाई।

मंदिर समिति ने डिलीट करवाया वीडियो

वीडियो वायरल होने के बाद महाकाल मंदिर समिति के सहायक प्रशासक आशीष पलवड़िया ने तुरंत संज्ञान लेते हुए यूट्यूब से वीडियो डिलीट करवा दिया। वहीं, वीडियो बनाने वाले और दोनों को प्रोटोकॉल के रास्ते दर्शन की व्यवस्था कराने वाले का भी पता लगा लिया गया।

पता चला कि वीडियो में दिख रहे युवक-युवती को मंदिर के पुजारी के माध्यम से प्रवेश मिला था। वीडियो भी किसी सहायक ने ही बनाया था। मंदिर की आईटी शाखा से सीसीटीवी फुटेज निकालकर उन पर भी कार्रवाई की बात कही गई है। वीडियो वायरल होने के बाद वीडियो में दिख रहे युवक और युवती के मंदिर प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है।

सुरक्षा कर्मी आम श्रद्धालु के पास मोबाइल देखते ही उसे बंद करा देते हैं।

वीडियो को 24 घंटे के भीतर 8 लाख लाइक्स

पुलकित और गिन्नी द्वारा पोस्ट किए गए सगाई के वीडियो को 24 घंटे के भीतर 8 लाख से अधिक लाइक्स मिले हैं। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि महाकाल मंदिर समिति के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी उस समय कहां थे, जब दोनों ने गणेश मंडपम में एक-दूसरे को रिंग पहनाकर सगाई की रस्म निभाई और वीडियो बनाया, जबकि मंदिर में वीडियो बनाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

इससे पहले दोनों वीआईपी प्रवेश द्वार से एंट्री लेते हुए भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में सवाल यह भी है कि उन्होंने प्रोटोकॉल से प्रवेश किया था या फिर किसी जुगाड़ से वीआईपी गेट से दर्शन के लिए पहुंचे थे।

महाकाल मंदिर में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *