विदिशा में एक शादी समारोह में महिला संगीत के कार्यक्रम के दौरान मंच पर डांस करते-करते एक युवती की मौत हो गई। युवती इंदौर की रहने वाली थी। विदिशा में अपनी कजिन सिस्टर की शादी में शामिल होने आई थी।
ये घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है। इसका वीडियो रविवार को सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि परिणीता (23) नाम की युवती मंच पर मिक्स्ड सॉन्ग पर डांस कर रही है। इसी दौरान ‘लहरा के बलखा के..’ गाना बजता है। युवती इस गाने पर डांस स्टेप करती है। तभी अचानक खड़े-खड़े ही मुंह के बल मंच पर गिर जाती है।
आशंका है कि डांस करते समय ही उसे हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी स्टेज पर ही गिरकर मौत हो गई।
लड़की के गिरने की तीन तस्वीरें देखिए
महिला संगीत कार्यक्रम में डांस करती परिणीता।
परिणीता ने मिक्स्ड सॉन्ग पर डांस किया।
विदिशा में ही हुआ अंतिम संस्कार
शनिवार रात 9 बजे महिला संगीत का कार्यक्रम शुरू हुआ। करीब 10 बजे परिणीता डांस करते करते गिरी। शादी में मौजूद डॉक्टरों (रिश्तेदार) ने उसको सीआरपी देने की कोशिश की लेकिन फिर भी कोई हलचल नहीं हुई थी तो तत्काल इस विदिशा के प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिणीता की मौत के बाद रात के समय साधारण तरह से फेरे हुए। रविवार को होने वाले सारे कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया। विदिशा में सारे रिश्तेदार होने के कारण उसका यहीं पर अंतिम संस्कार किया गया।
छोटे भाई की हार्ट अटैक से हुई थी मौत परिणीता के पिता सुरेंद्र कुमार जैन एवं माता बिंदु जैन है। पिता स्वस्तिका इन्वेस्टमेंट कंपनी में विजयनगर एरिया के ब्रांच हेड हैं। इंदौर के साउथ तुकोगंज में उनका घर हैं। परिणिता का एक जुड़वा छोटा भाई था, जिसकी 12 साल की उम्र में साइकिल चलाते समय अटैक से मौत हो गई थी।
दुल्हन, परिणीता के मामा की लड़की विदिशा में जैन परिवार के दो चचेरे भाइयों की शादी हो रही थी। शादी समारोह में वर और वधु पक्ष के लोग एकत्रित हुए थे। एक वधु पक्ष के लोग गुना के आरोन जबकि दूसरे राधौगढ़ से आए थे, परिणीता राघौगढ़ पक्ष की ओर से आई थी। दुल्हन मृतका के मामा की लड़की है।
एक महीने से डांस की तैयारी कर रही थी
परिणीता को घर में लोग मौनी कहकर बुलाते थे। उसने एमबीए किया था और वह प्राइवेट जॉब करती थी। बताया गया कि उसे डांस करने का शौक था। शादी के लिए वह एक महीने से डांस की तैयारी कर रही थी। उनसे शादी के हिसाब से खरीदारी भी की थी। काम से छुट्टी मिलने के बावजूद वह 3 फरवरी को राघोगढ़ पहुंची और वहां काम करते हुए ही शादी के कार्यक्रमों के शामिल हुई।