इंदौर में आधार-बर्थ सर्टिफिकेट फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: ₹5,000 में बिना डॉक्यूमेंट आधार बनवाने का दावा, वॉट्सएप पर 1 मिनट में ₹350 में जाली जन्म प्रमाण पत्र तैयार; QR कोड स्कैन करते ही दिखता है असली, कलेक्ट्रेट से नगर निगम और हरियाणा तक फैला फर्जीवाड़े का नेटवर्क

इंदौर कलेक्ट्रेट चौराहे पर कियोस्क चलाने वाले किशोर ने के अंडरकवर से यह बात कही। UIDAI के नियमों के मुताबिक, 5 साल से कम उम्र के बच्चे का आधार बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र जरूरी हैकलेक्ट्रेट चौराहे पर कियोस्क संचालक बिना इस दस्तावेज के आधार बनवाने का दावा कर रहा था। की पड़ताल में मामला सिर्फ एक कियोस्क तक सीमित नहीं मिला।

कलेक्ट्रेट से नगर निगम और सोशल मीडिया के वॉट्सएप ग्रुप्स तक फर्जी दस्तावेज बनाने का नेटवर्क सामने आया।इसमें बिना वास्तविक दस्तावेजों और निर्धारित सत्यापन प्रक्रिया के एक मिनट में जन्म प्रमाण पत्र तैयार करने का दावा किया जा रहा है। दैनिक भास्कर की इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट में पढ़िए, पहचान से जुड़े इन अहम दस्तावेजों में कैसे हो रहा है फर्जीवाड़ा

भोपाल में 40 पासपोर्ट का खुलासा बना इन्वेस्टिगेशन की वजह

दो महीने पहले एसटीएफ ने भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के अन्ना नगर स्थित एक मठ के पते पर करीब 40 लोगों के पासपोर्ट जारी होने का खुलासा किया था। जांच में इन पासपोर्ट के लिए लगाए गए जन्म प्रमाण पत्र फर्जी मिले।

पुलिस ने नगर निगम के रिकॉर्ड से उनका मिलान किया तो संबंधित डेटा नहीं मिला। नगर निगम ने भी दलालों के जरिए फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जाने की बात कही थी।मामले की जांच के लिए भोपाल पुलिस ने दिल्ली स्थित UIDAI कार्यालय से आधार बनवाने में इस्तेमाल दस्तावेजों की जानकारी मांगी, लेकिन UIDAI ने निजता का हवाला देकर डेटा देने से इनकार कर दिया।

इसी मामले के बाद पड़ताल की कि आधार और जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज कितनी आसानी से बनवाए जा सकते हैं। कहानी 1: इंदौर कलेक्ट्रेट पर ₹5,000 में बिना जन्म प्रमाण पत्र आधार बनवाने का दावा

कियोस्क संचालक किशोर आधार कार्ड बनाने की डील करते हुए। ने एक काल्पनिक परिस्थिति बनाई। उसने बताया, “हम दिल्ली में रहते हैं। चार साल पहले वहीं बच्चे का जन्म हुआ था। पत्नी भी दिल्ली की है। अब बच्चे के स्कूल एडमिशन के लिए आधार कार्ड बनवाना है।”इसी आधार पर  इंदौर कलेक्ट्रेट चौराहे पर ‘आधार संशोधन’ सेंटर चलाने वाले किशोर के पास पहुंचा और आधार बनवाने की प्रोसेस को लेकर डील की।

: बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है, आधार के लिए। चार साल से दिल्ली में हैं। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के बाद आधार बनवाओगे तो महंगा पड़ेगा। सीधे आधार बनवा लो, 5 हजार रुपए में बन जाएगा।: इसके लिए दस्तावेज तो चाहिए होंनहीं, सिर्फ माता-पिता के आधार कार्ड और बच्चे के जन्म की जानकारी चाहिए। इसके लिए कहां जाना होगा? जहां मैं भेजूंगा। दो-तीन जगह हैं। पहले दस्तावेज और बच्चे को ले आओ, फिर बता दूंगा।कियोस्क संचालक ने दावा किया कि ₹5,000 से ₹5,500 में बिना जन्म प्रमाण पत्र के आधार बन जाएगा। उसकी पर्ची उसी दिन मिल जाएगी और बाद में मैसेज आने पर प्रिंटआउट निकाला जा सकेगा।

कहानी 2: नगर निगम में जन्म प्रमाण पत्र का खेल, रजिस्ट्रार के ड्राइवर ने मांगे पैसे

पड़ताल के दौरान फर्जी दस्तावेजों का दूसरा सिरा इंदौर नगर निगम में मिला। जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी लेने पहुंचे को नगर निगम के गार्ड यशवंत ने मदद की पेशकश की। उसने कहा

रजिस्ट्रार साहब के ड्राइवर राधे का नंबर देता हूं। वह दो-तीन दिन में काम करवा देगा। हम सबको उसी का नंबर देते हैं।गार्ड के बताए नंबर पर संपर्क किया तो सामने आया यह नेटवर्कड्राइवर राधे ने को नगर निगम कार्यालय के बाहर बुलाया। वह जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार वीरेंद्र उपाध्याय की सरकारी गाड़ी में बैठा था, जबकि रजिस्ट्रार बाहर खड़े थे।राधे ने काउंटर नंबर-3 पर बैठे क्लर्क विशाल के पास भेजा। विशाल ने उसे जोन-4 कार्यालय के कर्मचारी दीपक चौहान से मिलने को कहा। उसी शाम राधे ने फोन कर कहा,

दीपक चौहान से मिलकर कागजी प्रक्रिया पूरी करवा लो। उससे पैसे की बात मत करना। पैसे की बात मैं ही करूंगा। इसमें 5,000 से 5,500 रुपए खर्च होंगे, क्योंकि तहसील से आदेश करवाना पड़ता है। तुम पुराने जन्म-मृत्यु के मामले लाते रहो, हम काम करवाते रहेंगे।

इस बातचीत से नगर निगम की प्रक्रिया में दलालों की कथित भूमिका और कर्मचारियों से संपर्क के रास्ते सामने आए। रिपोर्टर के सामने राधे ने पैसे लेने और काम करवाने की बात कही।इससे यह सवाल उठता है कि क्या आम लोगों को सिस्टम की प्रोसेस में उलझाकर दलालों के जरिए प्रमाण पत्र बनवाने का रास्ता तैयार किया जा रहा है

 वॉट्सएप पर एक मिनट में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, QR कोड से असली दिखाने की कोशिश

पड़ताल में सोशल मीडिया पर भी फर्जी दस्तावेज बनाने का नेटवर्क मिला। ‘आधार कार्ड एंड करेक्शन सेंटर’ नाम से चल रहे वॉट्सएप ग्रुप्स में बिना सत्यापन के देश के किसी भी राज्य का जन्म प्रमाण पत्र एक मिनट में बनाने का दावा किया जा रहा है।

वॉट्सएप पर फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का तरीका

ग्राहक वॉट्सएप पर दलाल को बच्चे का नाम, माता-पिता का नाम और जन्मतिथि भेजता है।दलाल पहले ₹1,200 मांगता है, लेकिन बातचीत के बाद सौदा ₹350 से ₹800 में तय हो जाता है।ऑनलाइन भुगतान का स्क्रीनशॉट भेजने के एक मिनट के भीतर PDF फाइल भेज दी जाती है।फर्जी प्रमाण पत्र पर QR कोड भी होता है। इसे स्कैन करने पर दलालों की बनाई कथित सत्यापन वेबसाइट खुलती है, जहां बच्चे की जानकारी दिखाई देती है। इस व्यवस्था से दस्तावेज को असली दिखाने की कोशिश की जाती है।

बर्थ सर्टिफिकेट के क्यूआर कोड को स्कैन करने पर एक फर्जी वेबसाइट खुल जाती है।

फर्जी प्रमाण पत्र पोर्टल का हरियाणा कनेक्शन: ₹1,500 में एडमिन आईडी देने का दावा

सवाल था कि दलाल किस आईडी से फर्जी प्रमाण पत्र बना रहे हैं ने सोशल मीडिया के जरिए एक ऐसे दलाल से संपर्क किया, जो फर्जी आईडी बेचने का दावा कर रहा था।

उसने अपनी लोकेशन कभी भोपाल के बैरागढ़, कभी राजगढ़ तो कभी दिल्ली बताई। बाद में वह ₹1,500 में जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले पोर्टल की एडमिन आईडी देने को तैयार हो गया। ने उसे दो किस्तों में ₹250 और ₹1,250 ट्रांसफर किए।

₹1,500 का भुगतान किस खाते में पहुंचा?

दलाल ने भुगतान के लिए जो UPI QR कोड भेजा, वह भारत पेट्रोलियम के ‘बिरुका एनर्जी स्टेशन’ का था। भास्कर की पड़ताल में यह पेट्रोल पंप हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भट्टूकलां थाना क्षेत्र में, भट्टू दैयार रोड स्थित ढाबी खुर्द में मिला।

पंप रमिता चौधरी के नाम पर रजिस्टर्ड है और इससे पंजाब नेशनल बैंक (PNB) का खाता जुड़ा है। इस तरह फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रही एडमिन आईडी के भुगतान का संबंध हरियाणा के एक पेट्रोल पंप से सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *