
BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अग्निपथ स्कीम पर बयान देकर पार्टी में अलग-थलग पड़ गए हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विजयवर्गीय के अग्निवीर को सिक्योरिटी गार्ड रखने वाले बयान से किनारा कर लिया। गृहमंत्री ने कहा- किसी से जबरदस्ती नहीं कर सकते। बता दें, विजयवर्गीय ने कहा था कि BJP ऑफिसेस में सिक्योरिटी गार्ड रखना होगा तो अग्निवीरों को प्राथमिकता देंगे।