अपने लिए दुल्हनिया को ढूंढने के लिए पॉपुलर सिंगर मीका सिंह(Singer Mika Singh) इंदौर (Mika Singh at Indore)पहुंचे हैं।रविवार को वे पांच लड़कियों से मिले और उनसे कई सवाल पूछे। मीका ने उनसे कुछ मजेदार टास्क भी कराए। दरअसल यह सब हो रहा है उनके टीवी शो स्वयंवर: मीका दी वोटी के लिए।
इंदौर में ‘स्वयंवर: मीका दी वोटी’ शूटिंग चल रही है, इसलिए मीका इंदौर आए हैं। मनीषपुरी स्थित एक टाउनशिप के फ्लैट में शो का सेट लगाया गया है। फ्लैट के प्रवेश द्वार को फूलों से सजाया गया है। बताया जा रहा है कि सिंगर शान जो शो के एंकर हैं, वे भी जल्द ही इंदौर पहुंचेंगे। रविवार को शो की शूटिंग रात 10 बजे तक चली।
संजय शुक्ला का परिवार है मीका का बाराती:-स्वंयवर में मीका के परिवार को भी दिखाया गया है और बारातियों में इंदौर के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला के भतीजे यश शुक्ला व अन्य परिजन भी शामिल हैं। वे भी शो में नजर आएंगे।
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक यश शुक्ला की पत्नी मीका की मैनेजर रही हैं और उनकी मुंहबोली बहन हैं। इसीलिए दो महीने पहले यश-डिम्पल की शादी में मीका ने परफॉर्म करने भी आए थे। सीरियल में अपने बारातियों के रूप में मीका सिंह ने इन्हें शामिल किया है।
मीका सिंह का एक और इंदौर कनेक्शन:-मीका सिंह का शुक्ला परिवार के अलावा भी इंदौर से कनेक्शन है। इंदौर की मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ उनके इश्क के चर्चे आम हैं। उनकी नजदीकियां दिखाती तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं। आकांक्षा पुरी भी इस शो की 12 पार्टिसिपेंट्स में शामिल हैं। वे भी मीका को शादी के लिए इंप्रेस करेंगी।
मधुर भंडारकर की फिल्म से किया था डेब्यू:-आकांक्षा पुरी इससे पहले बिग बॉस कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा को डेट कर चुकी हैं। वे शो में उनके लिए महंगे तोहफे भेजा करती थीं। आकांक्षा का फिल्मी डेब्यू मधुर भंडारकर की फिल्म कैलेंडर गर्ल्स से हुआ था।