
नड्डा को भायी इंदौर की सफाई…!
121 महापौर गांधीनगर पहुंचे, पांच को बोलने का मौका
18 राज्यों से गुजरात की राजधानी गांधीनगर पहुंचे 121 महापौर में से सिर्फ 5 को ही मंच पर बोलने का मौका दिया गया, उसमें इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के बीस मिनट के भाषण भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुना। उन्हें सफाई का मॉडल पसंद आया।तमाम शहरों में इसे लागू करने की बात कही।
इंदौर मॉडल प्रजेंट करने के लिए इंदौर, सूरत, रांची, बेंगलुरु और पणजी को मंच मिला था। सूरत का प्रजेंटेशन स्मार्ट सिटी के बारे में, पणजी का वेस्ट मैनेंजमेंट के बारे में, रांची का रेवेन्यु और बेंगलुरु ने ट्रांसपोर्ट सर्विस के बारे में बताया। जब इंदौर का प्रजेंटेशन सफाई को लेकर चल रहा था तो महापौर भार्गव ने बताया कि किस तरह लगातार पांच बार हम नंबर वन आए हैं। इसमें डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन और लोगों की सजगता ने खास रही। गांधीनगर, सूरत और अहमदाबाद के महापौर ने भी भार्गव से प्रजेंटेशन डिजिटल रूप में मांगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी महापौरों के इस सम्मेलन में सफाई को लेकर बात कही थी।
एयर क्वालिटी इंडेक्स पर आज बात
आबोहवा को सुधारने के लिए निजी कंपनी को नगर निगम बड़ा काम सौंपने वाली है। आज सिटी बस के दफ्तर में प्रजेंटेशन रखी है, जिसमें एयर क्वालिटी इंडेक्स पर बात होगी। इसमें गाडिय़ों से निकलने वाला धुआं किस तरह कम किया जा सकता है। साथ ही भट्टियों और भाड़ा गाडिय़ों को सीएनजी पर शिफ्ट करने पर भी मुहर लगेगी। इसमें नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल भी अपनी बात रखेंगी।