सनराइजर्स हैदराबाद टीम के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का आईपीएल 2026 में बल्ले से शानदार फॉर्म देखने को मिल रहा है। वहीं उनकी बल्लेबाजी के फैन भी हर जगह देखने को मिलते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने 25 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेला जिसको वह आसानी से 5 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रहे।

अभिषेक शर्मा का लड़की ने हाथ पकड़कर खींचा
इस मैच से पहले जब एसआरएच की टीम जयपुर में होटल से सवाई मानसिंह स्टेडियम जा रही थी तो उसी दौरान अभिषेक शर्मा के साथ एक ऐसी घटना हुई जिसे देख सभी थोड़ी देर के लिए हैरान रह गए।
अचानक लड़की ने अभिषेक का हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींचा
अभिषेक शर्मा जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए जयपुर में टीम के साथ होटल बाहर निकल रहे थे तो इसी दौरान वहां पर मौजूद कुछ फैंस में से एक लड़की ने अचानक उनका हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींच लिया। अभिषेक शर्मा का जब हाथ पकड़कर खींचा गया तो वह हैरान रह गए। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत बीच में आकर अभिषेक का हाथ छुड़वाया। इस घटना के बाद अभिषेक मुस्कुराते हुए नजर आए।
Abhishek Sharma getting pulled by a girl at team hotel. Imagine if roles are reversed? pic.twitter.com/GCqMI05G4f
— Deepu (@deepu_drops) April 26, 2026
इस सीजन जमकर बोल रहा है अभिषेक शर्मा का बल्ला
आईपीएल के 19वें सीजन में अभिषेक शर्मा का शुरुआती कुछ मैचों में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था, लेकिन इसके बाद उनके बल्ले से 21 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच में 135 रनों की नाबाद बेहतरीन शतकीय पारी देखने को मिली। वहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में भी अभिषेक शर्मा ने 57 रनों की अहम पारी खेली। इस सीजन अब तक अभिषेक शर्मा के बल्ले से तीन अर्धशतकीय और एक शतकीय पारी देखने को मिली जिसके दम पर वह 54.29 के औसत से 380 रन आईपीएल के इस सीजन में बना चुके हैं जिसमें उनके पास अभी ऑरेंज कैप भी है।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम को लेकर बात की जाए तो वह 8 मैचों में से 5 में जीत हासिल करने के साथ प्वाइंट्स टेबल में अभी 10 अंकों के साथ अभी तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को आईपीएल के 19वें सीजन में अपना अगला मुकाबला अब 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस की टीम के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है, जिसमें दोनों टीमों के बीच ये इस सीजन में पहली भिड़ंत होगी।