रघुवीर मीणा पर जाति प्रमाण पत्र मामले में FIR, ममता मीणा का सिंधिया पर हमला: बोलीं- विरोध के चलते दबाव में कार्रवाई, कोर्ट में लड़ेंगे

Mamta Meena: पूर्व विधायक ममता मीणा के पति रघुवीर सिंह मीणा पर जाति प्रमाण पत्र मामले में एफआईआर दर्ज हुई है, लेकिन ममता ने अपना गुस्सा गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निकाला है. उन्होंने कहा कि सिंधिया के खिलाफ बोलने से यह कार्रवाई हुई है. उन्होंने कहा कि वह डरती नहीं हैं और कोर्ट में लड़ेंगी.

Mamta Meena On Jyotiradiya scindia: चाचौड़ा की पूर्व विधायक ममता मीणा के पति रघुवीर सिंह मीणा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है. ममता ने सोशल मीडिया पर नया वीडियो जारी कर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीधे निशाने पर लिया है. मामले की शुरुआत दो दिन पहले सिंधिया के दौरे के दौरान हुई थी. एक निजी कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करते समय सिंधिया के जूते वहीं रखे थे. इसे लेकर ममता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया था. इसके बाद उनके पति आईपीएस रघुवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई और ममता ने आज दोबारा वीडियो जारी किया.

ममता मीणा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर क्यों निकाला गुस्सा

वीडियो में ममता मीणा ने कहा कि वह और उनके पति नौकरी में आने के दिन से ऐसी परेशानियां झेलते आ रहे हैं. एफआईआर के लिए कोर्ट-कचहरी है और वे उसी के माध्यम से इसका सामना करेंगी. उन्होंने सिंधिया से कहा कि उन्हें एफआईआर का शौक है, लेकिन वे डरने वाली नहीं हैं. उन्होंने कहा कि कोर्ट में लड़ेंगे.

ममता मीणा न सिंधिया पर लगाया आरोप
ममता मीणा ने आरोप लगाया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक मतदाता को धमकाया. उनके मुताबिक वीडियो में सिंधिया मतदाता से कह रहे हैं कि वह इस तरह नहीं बोल सकता और उसे निवेदन करना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि यह वीडियो सोशल मीडिया और चैनलों पर चल रहा है. सभी दलों के लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं. तीन दिन के दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सिंधिया अधिकारियों और जनता पर रौब झाड़ सकते हैं, लेकिन उन पर नहीं.

मुख्यमंत्री से दबाव में ना आने की कही बात
ममता मीणा ने कहा कि सिंधिया अगर खुद को बमोरी क्षेत्र का भगवान कहते हैं तो ई-टोकन के लिए परेशान किसानों को खाद दिलवाएं. उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी घर-घर जाकर खाद का वितरण करें. उन्होंने कहा कि कलेक्टर और प्रशासनिक अमले को सार्वजनिक रूप से डांटा गया, जो उन्हें बुरा लगा. उनका आरोप है कि पुलिस मुख्यालय ने सिंधिया के दबाव में इतनी जल्दी कार्रवाई की. उन्होंने मुख्यमंत्री से भी कहा कि वे इतने दबाव में न रहें.

 

सिंधिया के इतिहास को लेकर ममता मीणा ने कड़े आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पहले रानी लक्ष्मीबाई से और फिर कांग्रेस से गद्दारी की गई, क्योंकि सिंधिया को सत्ता चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के दो धड़े होने में देर नहीं लगेगी. 2029 दूर नहीं है और तब सब मिलकर जवाब देंगे. वह बमोरी, शिवपुरी, पोहरी, ग्वालियर और श्योपुर सहित हर जगह जाएंगी और उनके कदम कोई नहीं रोक सकता है.

जाति प्रमाण पत्र को लेकर घिरे ममता मीणा के पति
ममत मीणा के पति रघुवीर सिंह मीणा पर एफआईआर दर्ज की गई है. उन पर आरोप लगा है कि जब वह शिक्षक बने थे, तो उन्होंने ओबीसी का प्रमाण पत्र दिया था. वहीं बाद में MPPSC में उन्होंने खुद को ST वर्ग का बताया. जाति प्रमाण पत्र मामले को लेकर वह घिरते हुए नजर आ रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *