केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गर्मी से बचने का नुस्खा बताया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं और बता रहे हैं कि उन्हें गर्मी कैसे नहीं लगती है। ज्योतिरादित्य सिंधिया वायरल वीडियो में कहते हैं

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
कि मेरी गाड़ी में ना ऐसी चलती है ना मैं एसी वाले वातावरण में रहता हूं। सिंधिया ने कहा कि मैं ढाई-ढाई घंटे तक गर्मी में खड़ा रहता हूं और पसीना टपकता है, जितना अधिक पसीना टपकता है, उतना मुझे मजा आता है।
सिंधिया ने जेब से निकाली प्याज…
सिंधिया ने कहा है कि लोग पूछते हैं कि मई जून की गर्मी और 51 डिग्री के तापमान में भी कैसे रह लेता हूं? तो मैंने उनसे कहा कि यह चंबल की चमड़ी है, थोड़ी मोटी होती है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मैं थोड़ा जवान दिखता हूं पर मेरी आत्मा थोड़ी बूढ़ी है। इतना कहने के बाद वह अपनी जेब से एक प्याज निकालते हैं और कहते हैं कि जेब में अपने प्याज रखो और निकाल पड़ो, कुछ नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में आयुर्वेद आगे बढ़ रहा है लेकिन हमें पुरानी चीजों को नहीं भूलना चाहिए।
सिंधिया ने कहा कि गर्मी लगे तो सिर पर पट्टा डालो और पॉकेट में प्याज रखो, निकाल पड़ो। इसी दौरान रैली में एक शख्स अपनी जेब से प्याज निकलता है। इस पर सिंधिया कहते हैं कि यह देखो दादा की जेब में भी प्याज है।
हमेशा जमीन से जुड़ा होना चाहिए- सिंधिया
जनसभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि हमें हमेशा जमीन से जुड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपका और हमारा रिश्ता ऐसा ही है और यह आशीर्वाद और प्यार बना रहे। सिंधिया ने कहा कि आपका यह योद्धा आखिरी सांस तक लड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमें पुरानी चीजों को कभी नहीं भूलना चाहिए।
मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक प्रीतम सिंह लोधी को अपने बेटे के मामले की जांच कर रहे एक पुलिस अधिकारी के खिलाफ धमकी भरी टिप्पणी करने के बाद बीजेपी के राज्य नेतृत्व से बढ़ते दबाव का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है