🚩 आज का पंचांग 🚩
🌤️ दिनांक – 12 सितंबर 2026
🌤️ दिन – शनिवार
🌤️ *विक्रम संवत 2083 (गुजरात अनुसार 2082)*
🌤️ *शक संवत -1948*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – शरद ॠतु*
🌤️ *मास – भाद्रपद*
🌤️ *पक्ष – शुक्ल*
🌤️ *तिथि – प्रतिपदा सुबह 07:46 तक तत्पश्चात द्वितीया*
🌤️ *नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी दोपहर 12:55 तक तत्पश्चात हस्त*
🌤️ *योग – शुभ शाम 03:09 तक तत्पश्चात शुक्ल*
🌤️*राहुकाल – सुबह 09:30 से सुबह 11:02 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 06:26*
🌤️ *सूर्यास्त – 06:43*
👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*
🚩*व्रत पर्व विवरण- चंद्र-दर्शन (शाम 06:34 से रात्रि 07:09 तक)*
*विशेष- प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*
💥 *चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)*
💥 *चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
🌷 *गणेश चतुर्थी* 🌷
🙏🏻 *14 सितम्बर, सोमवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीगणेश का प्राकट्य माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए व्रत व पूजन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो भगवान श्रीगणेश अपने भक्तों पर प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। अगर आप भी इस विशेष अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं तो ये उपाय विधि-विधान पूर्वक करें-*
➡ *जो चाहिए वो मिलेगा गणेशजी के इन उपायों में से , कोई भी 1 करें*
🙏🏻 *1. शास्त्रों में भगवान श्रीगणेश का अभिषेक करने का विधान बताया गया है। गणेश चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश का अभिषेक करने से विशेष लाभ होता है। इस दिन आप शुद्ध पानी से श्रीगणेश का अभिषेक करें। साथ में गणपति अथर्व शीर्ष का पाठ भी करें। बाद में मावे के लड्डुओं का भोग लगाकर भक्तों में बांट दें।*
🙏🏻 *2. ज्योति शास्त्र के अनुसार, गणेश यंत्र बहुत ही चमत्कारी यंत्र है। गणेश चतुर्थी पर घर में इसकी स्थापना करें। इस यंत्र की स्थापना व पूजन से बहुत लाभ होता है। इस यंत्र के घर में रहने से किसी भी प्रकार की बुरी शक्ति घर में प्रवेश नहीं करती।*
🙏🏻 *3. अगर आपके जीवन में बहुत परेशानियां हैं, तो आप गणेश चतुर्थी को हाथी को हरा चारा खिलाएं और गणेश मंदिर जाकर अपनी परेशानियों का निदान करने के लिए प्रार्थना करें। इससे आपके जीवन की परेशानियां कुछ ही दिनों में दूर हो सकती हैं।*
🙏🏻 *4. अगर आपको धन की इच्छा है, तो इसके लिए आप गणेश चतुर्थी को सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान श्रीगणेश को शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाएं। थोड़ी देर बाद घी व गुड़ गाय को खिला दें। ये उपाय करने से धन संबंधी समस्या का निदान हो सकता है।*
🙏🏻 *5. गणेश चतुर्थी पर सुबह स्नान आदि करने के बाद समीप स्थित किसी गणेश मंदिर जाएं और भगवान श्रीगणेश को 21 गुड़ की गोलियां बनाकर दूर्वा के साथ चढ़ाएं। इस उपाय से भगवान आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं ।*
🙏🏻 *6. गणेश चतुर्थी पर पीले रंग की गणेश प्रतिमा अपने घर में स्थापित कर पूजा करें। पूजन में श्रीगणेश को हल्दी की पांच गठान श्री गणाधिपतये नम: मंत्र का उच्चारण करते हुए चढ़ाएं। इसके बाद 108 दूर्वा पर गीली हल्दी लगाकर श्री गजवकत्रम नमो नम: का जप करके चढ़ाएं। यह उपाय लगातार 10 दिन तक करने से प्रमोशन होने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं।*
🙏🏻 *7. गणेश चतुर्थी पर किसी गणेश मंदिर में जाएं और दर्शन करने के बाद अपनी इच्छा के अनुसार गरीबों को दान करें। कपड़े, भोजन, फल, अनाज आदि दान कर सकते हैं। दान के बाद दक्षिणा यानी कुछ रुपए भी दें। दान से पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान श्रीगणेश भी अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं।*
🙏🏻 *8. यदि बेटी का विवाह नहीं हो पा रहा है, तो गणेश चतुर्थी पर विवाह की कामना से भगवान श्रीगणेश को मालपुए का भोग लगाएं व व्रत रखें। शीघ्र ही उसके विवाह के योग बन सकते हैं।*
🙏🏻 *9. गणेश चतुर्थी को दूर्वा (एक प्रकार की घास) के गणेश बनाकर उनकी पूजा करें। मोदक, गुड़, फल, मावा-मिष्ठान आदि अर्पण करें। ऐसा करने से भगवान गणेश सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।*
🙏🏻 *10. यदि लड़के के विवाह में परेशानियां आ रही हैं, तो वह गणेश चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। इससे उसके विवाह के योग बन सकते हैं।*
🙏🏻 *11. गणेश चतुर्थी पर व्रत रखें। शाम के समय घर में ही गणपति अर्थवशीर्ष का पाठ करें। इसके बाद भगवान श्रीगणेश को तिल से बने लड्डुओं का भोग लगाएं। इसी प्रसाद से अपना व्रत खोलें और भगवान श्रीगणेश से मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।*
🚩 ~ *सनातन पंचांग* ~ 🚩
🌷 *गणेश उत्सव* 🌷
🙏🏻 *14 सितम्बर 2026 सोमवार से गणेश उत्सव शुरू हो रहा है जो की ये 10 दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए बहुत ही खास माने जाते हैं। वास्तुशास्त्र में भी कुछ वस्तुओं का खास संबंध भगवान गणेश से माना जाता है। यदि आज इन 5 में से एक भी वस्तु घर लाई जाए तो भगवान गणेश के साथ-साथ देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है और घर-परिवार पर उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है।*
1⃣ *गणेश की नृत्य करती प्रतिमा*
*धन संबंधी परेशानियां दूर करने के लिए नृत्य करती गणेश प्रतिमा घर में रखना शुभ माना जाता है। प्रतिमा को इस तरह रखें कि घर के मेन गेट पर भगवान गणेश की दृष्टि रहे।*
2⃣ *बांसुरी*
*बांसुरी घर में रखने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है।इससे घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और धन पाने के योग बनने लगते हैं।*
3⃣ *एकाक्षी नारियल*
*जिस घर में एकाक्षी नारियल रखा जाता है और इसकी नियमित पूजा होती है, वहां नेगेटिविटी नहीं ठहरती है, न ही कभी धन-धान्य की कमी होती है।*
4⃣ *घर के मंदिर में शंख*
*शंख में वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत शक्ति होती है। जिस घर के पूजा स्थल में शंख की स्थापना भी की जाती है, वहां देवी लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं।*
5⃣ *कुबेर की मूर्ति*
*भगवान कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी माने जाते हैं, इसलिए उत्तर दिशा में इनकी मूर्ति रखने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती।*
🚩 ~ *सनातन पंचांग* ~ 🚩
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 12 सितंबर 2026*
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आकस्मिक खर्च आने से आर्थिक उलझने बढ़ेंगी। अधिकांश खर्च भी दिखावे पर रहेंगे। समाज मे स्वयं को अग्र दिखाने का प्रयास करेंगे। धार्मिक क्षेत्र पर भी आडंबर अधिक रहेगा भावनात्मक स्थल पर धार्मिक स्थानों की अपेक्षा अधिक रुचि लेंगे। महिलाये आस्थावान रहेंगी व्यस्त दिनचर्या के कारण शारीरिक शिथिलता बनेगी। मित्रो के साथ हास्य के पल गलतफहमी के कारण अचानक बिगड़ने की सम्भवना है। बाहर के व्यवहार यथा सम्भव सीमित ही रखे। घर के सदस्यों के साथ अधिक समय बिताये। लाभ की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप अपनी कार्यशैली को लेकर आलोचना के शिकार होंगे। कार्यो की गति मंद रहने से विलंब से पूर्ण होंगे। आर्थिक रूप से दिन परेशानी वाला रहेगा उधार के कारण मानसिक चिंता बढ़ेगी। मन में कई योजनाएं रहेंगी लेकिन आर्थिक हालात बाधा डालेंगे। पारिवारिक वातावरण में भी कलह क्लेश रहेगा। महिला वर्ग स्वयं को श्रेष्ठ दिखाने की कोशिश करेंगी। आज किसी भी कार्य को सहजता से होने दे जबरदस्ती करने की कोशिश बिगाड़ सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन प्रतिकूल रहने वाला है। क्रोध ओर अहम की भावना प्रेम सम्बन्धो में खटास लाएगी। वैसे तो आज आप मौन ही रहेंगे परन्तु परिस्थिति वश धैर्य खो देंगे जिससे स्वयजनो से मनमुटाव होगा। कार्य क्षेत्र पर भी आज आशाएं निराशा में बदलेंगी। सोची हुई योजनाएं बीच मे छोड़ने के कारण दुख होगा। सामाजिक क्षेत्र पर भी आपकी किरकिरी हो सकती है। घरेलू आवश्यकताओ में भी कंजूसी के कारण परिजनों से विरोध रहेगा। धन लाभ अल्प परन्तु आकस्मिक रहेगा। धर्म कर्म में आज रुचि कम ही रहेगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन का पहला भाग सभी प्रकार से निराशाजनक रहेगा। जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसी में विलंब होगा। इस अवधि में किसी से सहयोग की भी अपेक्षा ना रखें स्वय ही परिश्रम करना पड़ेगा इसका फल दोपहर बाद स्थिति अनुकूल बनने पर अवश्य मिलेगा। संध्या तक संतोषजनक धन की प्राप्ति हो जाएगी। आर्थिक एवं पारिवारिक स्थिति बेहतर बनेगी। घर मे महिलाओं का अपेक्षित सुख मिलेगा। बाहर घूमने का आनंद लेंगे। खर्च अकस्मात होंगे पर आवश्यक कार्यो पर ही। सभी जगह निर्भय होकर व्यवहार करेंगे।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन सुख चैन से व्यतीत करेंगे। कार्यो की अपेक्षा आराम को अधिक महत्त्व देंगे। लापरवाही के कारण संभावित लाभ से वंचित रह सकते है। पारिवारिक माहौल कुछ समय के लिए उथल-पुथल हो सकता है लेकिन महिला एवं बुजुर्गो की कुशलता से स्थिति नियंत्रण में रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा फिर भी कार्यो को धीमी गति से करेंगे। मन पर्यटन प्रवास की ओर आकर्षित रहेगा। संध्या का समय अधिक शान्त रहेगा। आज व्यय बने रहेंगे पर आय खर्च से अधिक रहेगी। महिलायें अधिक कार्यभर से कुछ समय के लिए धैर्य खो सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज अपनी ही गलतियों पर स्वयं हसने के प्रसंग बनेंगे। दिन का अधिकांश समय आलस्य में बीतेगा परन्तु महिलाये इसके विपरीत अधिक व्यस्त रहेंगी। घर में अव्यवस्था बढ़ने से गुस्सा आएगा। महिलाओं के अधिक बोलने की वृत्ति अशांति फैलाएगी। कार्य व्यवसाय में धन लाभ निश्चित रहेगा केवल आलसी वृति के कारण थोड़ा आगे-पीछे रह सकता है। व्यवसायी कार्य क्षेत्र पर जल्दी ही व्यस्त हो जाएंगे। सामाजिक आयोजनों में जाना पड़ेगा धन खर्च आज बजट से ऊपर होगा। खान-पान में सावधानी बरतें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप व्यर्थ की चिन्ताओ का बोझ लेकर घूमेंगे। व्यवसायी वर्ग कार्यो के परिणाम जानते हुए भी मानसिक द्वंद में फंसे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर अधीनस्थों का उद्दण्ड व्यवहार गतिरोध लाएगा। नौकरी पेशा जातक आज आराम में अधिक समय बितायेंगे आलस्य के कारण घरेलू कार्य लटके रहेंगे। महिलाओं से प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेगा। प्रेम प्रसंगों में अनिश्चितता रहेगी। घर के बुजुर्ग से किसी महत्त्वपूर्ण विषय मे मार्गदर्शन भविष्य में लाभ कराएगा। धन लाभ आज ठीक ठाक रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन व्यावसायिक क्षेत्र में वृद्धि कराएगा। धन लाभ में थोड़ा विलम्ब होगा लेकिन संतोष जनक रहेगा। सहकर्मी आपके सनकी मिजाज से चिढ़ सकते है। संबंधो को लेकर आज चंचलता अधिक रहेगी। परिजनों की बात सुनकर अनदेखी करना राग द्वेष को जन्म देगा। मित्र मंडली में अधिक प्रसन्न रहेंगे। महिलाये आर्थिक उलझन सुलझाने में सहयोग करेंगी। नौकरी पेशा जातक आर्थिक मामलों में विलंब से कुछ समय के लिए परेशान होंगे परन्तु किसी की सहायता मिलने से संतोष होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन शुभ फलदायी है। व्यावसायिक एवं सरकारी कार्यो में थोड़े परिश्रम से सफलता पा लेंगे। सरकारी सहायता मिलने की भी उम्मद है। नौकरी वाले जातक थोड़ी दुविधा में रहेंगे कार्य क्षेत्र पर आलस्य फैलाने के कारण किसी से विवाद हो सकता है। आज कार्यो में सफलता निश्चित रहेगी परन्तु आलस्य का त्याग कर मन को एक जगह केंद्रित रखना आवश्यक है। प्रेम प्रसंगों में आसक्ति रहेगी। महिलाये शारीरिक रूप से बेहतर अनुभव करेंगी आकस्मिक क्रोध आने की समस्या भी रहेगी। धर्म-कर्म में समय देंगे।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आनंद दायक रहेगा। घर एव बाहर का वातावरण उत्साह में वृद्धि करने वाला रहेगा। महिलाये गृहस्थ को लेकर आज ज्यादा गंभीर रहेंगी। मांगलिक कार्यक्रमो में उपस्थिति आध्यात्म में निष्ठा बढ़ायेगी। धर्म पुण्य पर खर्च भी करंगे। परन्तु आज अहंकार की भावना मन मे रह सकती है जिससे बंधुजनों से वैचारिक मतभेद रहेंगे। यात्रा टालने पर भी अम्समात करनी पड़ेगी। व्यवसायी वर्ग मेहनत का अधिक फल पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग आज उत्पाती रहेंगे। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। धन लाभ मध्यम होगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप किसी गुप्त आशंका से भयभीत रह सकते है दैनिक कार्य भी इस वजह से प्रभावित रहेंगे। परोपकार करने पर भी आलोचना ही मिलेगी। गृहस्थ के कार्यो में अरुचि दिखाएंगे। लेकिन धर्म कर्म में आज दृढ़ विश्वास रहेगा। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा एवं पूजा पाठ का आयोजन करेंगे। गृहस्थ का वातावरण महिला एवं बच्चों के कारण अकस्मात उग्र बनेगा। आसपडोसियो से आज संयमित व्यवहार रखें। कार्य व्यवसाय में मध्यान के आस-पास अचानक उछाल आने से धन के मार्ग प्रशस्त होंगे। सामाजिक क्षेत्र पर ज्यादा सतर्कता बरतें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन कार्यो में विजय दिलाएगा फिर भी कुछ कार्य अधूरे रहने का मलाल भी रहेगा। आज ध्यान रखें जिस भी कार्य को अधूरा छोड़ेंगे उसे पुनः आरम्भ नही कर सकेंगे। काल्पनिक विचार कुछ हद तक साकार करने का दिन है इसका लाभ उठाएं। शारीरिक समस्याएं बीच मे थोड़ा परेशान कर सकती है। आलस्य के कारण काम से भागेंगे। परिवार में आज इच्छापूर्ति ना करने पर मतभेद बनेगा। संताने नाराज रहेंगी परन्तु महिलाये आपसे भावनात्मक सबन्ध रखेंगी। धार्मिक कार्यो में भी आलस्य दिखाएंगे।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️