अपनी शादी को लेकर पहली बार बोलीं कंगना रनौत , कही ये बात

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘धाकड़’ (Dhakad) का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है. कंगना रनौत और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) स्टारर ये फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. वही इसी फिल्म (‘धाकड़’ )के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत अपने बारे में कई खुलासे भी कर रही हैं. अब अभिनेत्री ने बताया है कि वह शादी करना चाहती हैं, लेकिन कुछ अफवाहों के चलते उनकी शादी नहीं हो रही है. कंगना रनौत का मानना है कि उनको लेकर अफवाह है कि वह लड़ाकू स्वभाव की हैं, जिसके चलते उनकी शादी नहीं हो रही है.

यह बात कंगना रनौत ने अपने ताजा इंटरव्यू में कही है. उन्होंने हाल ही में आरजे सिद्धार्थ कन्नन को इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में धाकड़ फिल्म के को स्टार अर्जुन रामपाल भी मौजूद थे. इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने कंगना रनौत से उनकी निजी जिंदगी को लेकर सवाल किए. उन्होंने पूछा कि क्या वह धाकड़ फिल्म में अपने किरदार की तरह निजी जिंदगी में भी धाकड़ हैं इस सवाल पर हंसते हुए कंगना रनौत ने कहा, ‘ऐसा नहीं है. असल जिंदगी में मैं किसे मारूंगी? आप लोगों की इस तरह की अफवाहें फैलाने की वजह से मैं शादी नहीं कर पा रही हूं.’ इस बात पर सिद्धार्थ उनसे पूछते हैं कि क्या वह इस धारणा के कारण शादी नहीं कर पा रही है कि वह काफी सख्त है? कंगना रनौत ने हंसते हुए जवाब दिया, ‘हां, क्योंकि मेरे बारे में अफवाहें फैलाई जाती हैं कि मैं लड़कों को पीटती हूं’.

इसके अलावा कंगना रनौत ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर और भी ढेर सारी बातें की हैं. बात करें उनकी फिल्म धाकड़ की तो यह काफी समय से चर्चा में हैं. बीते दिनों फिल्म धाकड़ का ट्रेलर रिलीज हुआ था. जिसे कंगना रनौत के फैंस से खूब पसंद किया था. वहीं ट्रेलर देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म धाकड़ में अर्जुन रामपाल एक खतरनाक विलेन की भूमिका अदा करने वाले हैं. यह फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *